शिवपुरी। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित हॉकी फीडर सेंटर का संचालन श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर के नव निर्मित अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के हॉकी टर्फ मैदान पर किया जाता है, जिसमें शहर के चयनित हॉकी खिलाडि़यों को गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
आज हॉकी के इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर खुर्शीद खान द्वारा बालक एवं बालिका खिलाडियों को हॉकी की बारीकियों से अवगत कराया तथा फिजिकल फिटनेश तथा जरूरी जानकारी दी ।इंटरनेशनल खिलाडी सुर्शीद ने शहर के खिलाडियो को शौभाग्य शाली बताते हुए कहा कि आपके शहर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का हॉकी मैदान है, अब आपको मेहनत करके अपनेे आप को अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बनना है।
इस अवसर पर हॉकी प्रशिक्षक श्रीमती गीता लखेरा, कु. सोनिया, और विभाग के संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री एम.के. धौलपुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री खुर्दीश को मध्यप्रदेश के हॉकी फीडर सेंटर में समन्वयक के रूप में पदस्थ है। ये मध्यप्रदेश के सभी सेंटरों पर जाकन टेलेंट सर्च करेंगे तथा युवाओं को हॉकी का मार्गदर्शन करेंगे।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।