शिवपुरी। शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र के मोहनी सागर कॉलोनी में बीती रात्रि चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाकर घर में रखे सामान को पार कर दिया है। इस मामले की भनक फरियादी को घर बापिस लौटने पर लगी। तत्काल पीडित ने इस मामले की शिकायत फिजीकल थाने में की। जहां पुलिस ने पीडित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार लक्ष्मीनारायण पुत्र जानकी प्रसाद जाटव उम्र 54 साल निवासी एफ 50 मोहनी सागर कॉलोनी अपने घर का ताला लगाकर रिश्तेदारी में गए हुए थे। तभी सूने घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने घर का ताला तोडकर 8500 रूपए एक सिलेण्डर, कैमरा सहित घर का सामान पार कर दिया।
इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपीयों के खिलाफ धारा 457,380 ताहि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।