दुकान की कहकर गई किशोरी बॉयफ्रेड के साथ फुर्रर्र हो गई | Shivpuri News

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। खबर जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के ग्राम तिजारपुर से आ रही है। जहां बीते रोज अपने घर से दुकान पर सामान लेने गई किशोरी अचानक गायव हो गई। परिजनों ने हर संभब जगह किशोरी को तलाशा परंतु किशोरी नहीं मिली। जब परिजनों ने किशोरी के प्रेमी मुकेश के घर संपर्क किया तो वह भी घर से लापता था। जिसपर परिजनों ने उक्त मामले की शिकायत मायापुर थाने में की। पुलिस ने किशोरी के नाबालिग होने के चलते सुप्रीम कोर्ट की गाईडलाईन के अनुसार आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार तिजारपुर निवासी राजबीर आदिवासी परिवर्तित नाम ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 14 वर्षीय बेटी अपने घर से पास में ही स्थिति दुकान पर सामान लेेने गई हुई थी। परंतु किशोरी सामान लेकर बापिस नहीं लौटी। जब किशोरी नही लौटी तो परिजनों ने किशोरी की तलाशी ली। 

जब किशोरी को तलाशते हुए परिजन किशोरी के बॉयफ्रेड मुकेश आदिवासी के घर पहुंची तो पता चला कि मुकेश भी घर से गायब है। जिसपर परिजनों ने किशोरी के कथित बॉयफ्रेड के खिलाफ अपहरण की धारा 363 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!