शिवपुरी। भाजपा के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी ने गांव-गांव विकास की मुख्य धारा में जोडऩे के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना बनाकर पिछड़े हुए गांवों को शहर की मुख्य धारा जोडऩे का काम किया हैं और उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गांव की बहिनों के आंसू पहुंचने का काम उज्वला योजना के माध्यम से कर रहे हैं।
वहीं देश के गरीब को पक्की छत देने का काम भी प्रधानमंत्री अटल आवास योजना के माध्यम से किया हैं। देश की आजादी के 75 वीं वर्षगांठ 2022 तक कोई भी व्यक्ति बिना पक्की छत के नहीं रहेगा उक्त उदगार भाजपा की कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क करते हुए व्यक्त किए उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के शासन में राजीव गांधी ने स्वयं कहा था कि हम केन्द्र से एक रूपया भेजते हैं तो ग्रामीण तक 10 पैसे पहुंचते हैं जबकि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा पूरा का पूरा 100 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्र के विकास में पूर्ण पारर्दिशता के साथ लगता हैं। यशोधरा राजे सिंधिया ने नगर में बैठकों के उपरांत ग्राम भगावावड़ी, दादौल, सुरवाया, डबिया में भी जनसंपर्क किया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।