पति और सास ने मिलकर बहू को लाठियों सेे पीटा, मामला दर्ज | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मनियर में विगत शाम एक आरोपी ने अपनी माँ के साथ मिलकर पत्नी की लाठियों से जमकर मारपीट कर दी जिससे वह चोटिल हो गई और उसने आरोपी माँ-बेटे के खिलाफ कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 498ए, 323, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 

पीडि़त कुसुम जाटव ने शिकायत में बताया है कि उसका पति नीरज और सास दुलारी जाटव ने बीते रोज घर के काम को लेकर उसकी लाठियों से मारपीट कर दी। पीडि़ता ने पुलिस को यह भी बताया कि उसकी सास ने उसके पति को भड़काकर उसे उत्तेजित किया जिस पर उसके पति नीरज ने पहले तो उसके हाथ-पैर मरोड़ दिए इसके बाद उसने घर में रखी लाठी से उस पर प्रहार किए। दोनों माँ बेटे लम्बे समय से उसे प्रताडि़त कर रहे हैं। इसके बाद भी वह आरोपियों की प्रताडऩा सहन कर रही थी। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!