भोपाल। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 7 नगरीय निकायों में प्रस्तावित आम निर्वाचन के लिये मतदाता सूची तैयार करने और एक जनवरी 2018 की संदर्भ तारीख के आधार पर फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
नगर पालिका परिषद् धनपुरी, उमरिया, अनूपपुर और नगर परिषद् नरवर, साँची, चुरहट और भैंसदेही में आम निर्वाचन प्रस्तावित हैं। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्रीमती सुनीता त्रिपाठी ने जानकारी दी है कि प्राधिकृत कर्मचारियों की नियुक्ति, दावे, आपत्ति केन्द्रों का निर्धारण एवं प्रशिक्षण एक दिसम्बर को होगा।
प्रारूप मतदाता सूची का विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 13 दिसम्बर को किया जायेगा। दावे-आपत्ति 19 दिसम्बर तक लिये जायेंगे। दावे-आपत्ितयों का निराकरण 22 दिसम्बर तक किया जायेगा। फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 26 दिसम्बर को किया जायेगा।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।