सिंधिया के कृपापात्र विधायक महेन्द्र ने किया किसान की जमीन पर कब्जा, न्यायलय ने भी स्वीकारा | kolaras News

0
शिवपुरी। खबर जिले की राजनीति में हलचल पैदा करने बाली कोलारस विधानसभा से आ रही है। जहां एक युवक ने चुनाव से पहले कोलारस विधायक महेन्द्र सिंह यादव पर जमींन हडपने का आरोप लगाया है। किसान का आरोप है कि विधायक महेन्द्र यादव ने अपनी राजनैतिक शक्ति का उपयोग कर दबंगई से उसकी जमींन पर कब्जा कर लिया है। 

किसान के मुताबिक उसकी जमीन बदरवास तहसील अंतर्गत रामगढ़ हल्के में आती है जहाँ पर विधायक महेंद्र सिंह यादव का खेत लगा हुआ है,मगर विधायक ने अपने राजनैतिक शक्ति का दुरुपयोग कर राजस्व के दस्तावेजों में हेरफेर कर उसकी जमीन हड़प ली,किसान ने आगे आरोप लगाते हुए बताया कि उसी की जमीन को अपने नाम पर लिखवा कर धारा 250 के तहत एसडीएम कोर्ट में मुकदमा चलवाया, जबकि कागजो में जमीन का असली मालिक वह खुद ही था।

राजनैतिक दवांगई से परेशान किसान चैन सिंह यादव ने अंत में सिविल कोर्ट की 
शरण ली जहां पर अदालत ने महेंद्र यादव को दोषी मानते हुए ये फैसला सुनाया की विधायक महेंद्र सिंह यादव ने अपनी राजनैतिक शक्ति का दुरुपयोग करते हुए राजस्व के दस्तावेज में हेरफेर किया है तथा फरियादी किसान की जमीन को हड़प लिया है जो प्रमाणित है। अदालत आदेश देती है कि महेंद्र सिंह यादव उक्त किसान की जमीन के आसपास भी नही जाएंगें।

मगर विधायक अपना मुकदमा हारने के बाद भी अपनी राजनैतिक दवांगई छोड़ने को तैयार नही  एसडीएम कार्यालय में फरियादी किसान लगातार चक्कर लगाने को मजबूर है किंतु उसकी जमीन को पुन्ह उसके नाम पर अमल नही किया जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!