बडी खबर: पॉलिंग से लौट रही BALAJI BUS ने BIKE सबारों को रौंदा, बाप बेटे गंभीर

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बडी खबर जिले के बैराड थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां आज बोटिंग के बाद कर्मचारीयों और ईव्हीएम को लेकर लौट रही एक यात्री बस ने बाईक सबार युवकों को रौंद दिया। इस घटना में बाईक पर सबार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए उप स्वास्थय केन्द्र बैराड में भर्ती कराया। जहां सबसे अहम बात यह सामने आई कि डॉक्टरों की उपस्थिति में यहां स्वीपरों से उक्त घायलों के टांके लगवाए। गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने तीनों को जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। जहां एक की गंभीर हालात के चलते डॉक्टरों ने एक को ग्वालियर रैफर कर दिया है। 

जानकारी के अनुसार बालाजी बस क्रमांक एमपी 07 सीए 8282 बूडदा की और से चुनाव संपन्न कराकर लौट रही थी। तभी बैराड में मरघट खाने के पास सामने से आ रही बाईक में जा भिडी। इस घटना में बाईक पर सबार तीनों बाप बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायल गाजीगढ के बताए जा रहे है। 

बताया गया है कि घायल रामसिंह धाकड उम्र 50 साल,राजेेश धाकड पुत्र रामसिंह धाकड उम्र 30 साल और सुनील पुत्र रामसिंह धाकड उम्र 22 साल गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए उपस्वास्थ्य केन्द्र बैराड में भर्ती कराया। जहां स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलते हुए डॉक्टरों ने इन घायलों को टांके लगाना भी मुनासिव नहीं समझा और महज स्वीपरों से टांके लगबाकर उक्त् घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। 

जहां जिला चिकित्सालय में भी डॉक्टरों ने रामसिंह धाकड की गंभीर हालात को देखते हुए ग्वालियर रैफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!