चुनाव आयोग ने दिए 23 प्रत्याशियों को नोटिस, नही बताया चुनावी खर्चा | Shivpuri News

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। विधानसभा चुनाव के लिए आवेदन करने वाले 23 प्रत्याशियों ने चुनाव खर्च प्रस्तुत नहीं किया है। इस पर रविवार को निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षकों ने प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया है। इसमें करैरा के 12 और पिछोर के 11 प्रत्याशी शामिल हैं। 
 
करैरा के 12 प्रत्याशियों को नोटिस जारी

व्यय प्रेक्षक जितेंद्र सिंह आईआरएस ने रविवार को अभ्यर्थियों का व्यय लेखा रजिस्टर की जांच की। उसमें तीन अभ्यर्थियों जिनमें भाजपा के राज कुमार खटीक, बहुजन समाज पार्टी के प्रागीलाल जाटव, आम आदमी पार्टी के अर्जुन लाल द्वारा व्यय लेखा प्रस्तुत किया गया। जिनकी जांच व्यय प्रेक्षक द्वारा की गई। जिस में 17 नवंबर तक भाजपा द्वारा 446880 रुपए, बीएसपी द्वारा 213500 रुपए एवं आम आदमी पार्टी द्वारा 12200 रुपए व्यय किए गए हैं। शेष 12 अभ्यर्थियों द्वारा व्यय लेखा प्रस्तुत न किए जाने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 77 के अंतर्गत नोटिस जारी किए गए। 

उल्लेखनीय है कि संपूर्ण प्रचार अवधि के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा संधारित किए जाने वाले निर्वाचन व्यय लेखा रजिस्टर का प्रथम निरीक्षण 17 नवंबर, द्वितीय निरीक्षण 21 नवंबर 18, तृतीय निरीक्षण 25 नवंबर 18 को किया जाना प्रस्तावित है। निरीक्षण के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर सहित सहाय व्यय प्रेक्षक कुलदीप राजपूत उपस्थित थे। जानकारी रिटर्निंग ऑफिसर उदय सिंह सिकरवार ने देते हुए बताया कि सभी अभ्यर्थी द्वितीय निरीक्षण में अनिवार्य रूप से अपने व्यय लेखा प्रस्तुत करें एवं प्रस्तुत न करने पर चुनाव प्रचार में दी गई वाहनों की अनुमति वापस ले ली जाएगी। 
                                   
पिछोर के 11 प्रत्याशी 

व्यय प्रेक्षक शिवकुमार तालुंखे आईआरएस ने रविवार को जनपद पंचायत सभागार में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के व्यय की ऑडिट की। कुल 14 प्रत्याशियों में से 11 निर्दलीय उम्मीदवारों द्वारा चुनाव खर्च की जानकारी नहीं देने पर व्यय लेख प्रेक्षक तालुंखे द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया। ऑडिट दल में सहायक व्यय प्रेक्षक जितेंद्र भार्गव एवं मनीष गर्ग मौजूद रहे। प्रेक्षक द्वारा उपस्थित दल के सदस्यों को निर्वाचन में हो रही चूक के बारे में जानकारी दी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!