भाजपा की रायशुमारी: कुछ खास नही निकला, वही चेहरे वही नाम | Shivpuri Samachar

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले की पांच विधानसभा सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी में मंगलवार को प्रत्याशी चयन को लेकर रायशुमारी की गई। रायशुमारी का यह काम मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला में हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। भोपाल से वरिष्ठ नेतृत्व ने पार्टी के नेता दिलीप पटेरिया और रायसिंह सेंधा को शिवपुरी में रायशुमारी के लिए भेजा है।

मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला में एक कमरे में इन दोनों वरिष्ठ नेताओं ने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी और मंडल के नेताओं से चर्चा की और उनसे संबंधित विधानसभा क्षेत्र से तीन-तीन नाम पैनल के रूप में मांगे। करैरा विधानसभा सीट के लिए रायशुमारी हुई इसके बाद कोलारस, पिछोर, शिवपुरी और पोहरी के लिए रायशुमारी हुई। रायशुमारी को लेकर टिकट चाहने वाले नेता पार्टी कार्यकर्ताओं से अपना नाम देने के लिए गुजारिश करते हुए नजर आए। 

शिवपुरी में राजे के बाद भी कई नाम आए 
शिवपुरी विधानसभा सीट के लिए सबसे ज्यादा कार्यकर्ताओं की मांग खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की रही। रायशुमारी के दौरान यशोधरा राजे सिंधिया के अलावा भाजपा से टिकट की लाइन में ओमी जैन, पूर्व विधायक माखनलाल राठौर, भरत अग्रवाल, मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजू बाथम सहित और भी कई नाम रायशुमारी के दौरान चर्चा में रहे।

करैरा में रमेश खटीक सबसे ठीक 
करैरा विधानसभा से सबसे ज्यादा चर्चा में नाम पूर्व विधायक रमेश खटीक का सामने आया है। रमेश खटीक की जोरदारी से कई कार्यकर्ताओं ने पैरवी की। इसके अलावा ओमप्रकाश खटीक का भी नाम कई लोगों ने लिया।

कोलारस में पत्ते वाले, कार्यकर्ता की जुबां पर बिंदल 
इस विधानसभा सीट के लिए पूर्व विधायक देवेंद्र जैन उनके छोटे भाई जितेंद्र गोटू और पूर्व विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, आलोक बिंदल, विपिन खैमारिया के बाद कल्याण यादव के नाम चर्चा में रहे।

पिछोर में प्रीतम के लिए प्रीत ज्यादा 
पिछोर विधानसभा सीट से प्रीतम लोधी, नरेंद्र बिरथरे, राघवेंद्र शर्मा, के नाम प्रमुख तौर से रायशुमारी के दौरान सामने आए।

पोहरी के लिए भारती के बाद पंडित जी 
इस सीट पर रायशुमारी में विधायक प्रहलाद भारती का नाम चर्चा में रहा। इसके अलावा नरेंद्र बिरथरे सहित दूसरे लोगों के नाम भी चर्चा में आए।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!