101 मीटर लंबी चुनरी यात्रा | Bairad News

Updesh Awasthee
0
बैराड़। नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर नगर में पहली बार जय मां काली चुनरी यात्रा समिति द्वारा मंगलवार की दोपहर भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया यात्रा का शुभारंभ बाग वाली काली माता मंदिर से पूजा अर्चना के साथ किया गया। 101 मीटर लंबी चुनरी यात्रा नगर के पुराना बैराड़ रोड़,तहसील कार्यालय,राम-जानकी मंदिर चौराहा,माता रोड़ होते हुए भदेरा वाली माता के दरबार में पहुँची जहां पर सभी भक्तों द्वारा मां के दरबार में 101 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की  चुनरी यात्रा में शामिल बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बच्चियों में  चुनरी को थामने की होड़ मची हुई थी। 

यात्रा में महिला पुरूष और युवा मां के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे काली माता मंदिर से भदेरा वाली माता मंदिर तक निकली चुनरी यात्रा का नगर में  जगह जगह पुष्पों की वर्षा कर स्वागत किया चुनरी यात्रा में डीजे की भक्तिमय धुनों पर युवा मदमस्त होकर नृत्य कर रहे थे। 

इस यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर नगर का वातावरण भक्ति में कर दिया नगर में पहली बार चुनरी यात्रा के सफल आयोजन में पूर्व विधायक नरेन्द्र विरथरे विवेक पालीवाल पृथ्वीराज जादौन धीरज व्यास महेश प्रिंस राजकुमार शर्मा प्रदीप त्रिवेदी वीरेंद्र गर्ग पवन गुप्ता मनीष गुप्ता डॉ तुलाराम यादव देवेन्द्र गुप्ता अभिजीत भदौरिया श्याम सोनी प्रमोद परिहार राकेश गोयल अनिल गुप्ता देवेन्द्र पाराशर अशीष शर्मा राजकुमार दांगी सुनील मुदगल रमेश यादव धीरज ओझा प्रिंस प्रजापति सीताराम ओझा आदि का सराहनीय सहयोग रहा। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!