Shivpuri News: हत्या या हार्ट अटैक, महिला की संदिग्ध मौत, मेडिकल कॉलेज मे मिली डेडबॉडी

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
शिवपुरी जिले के सेवढ़ा गांव में एक 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की खबर मिल रही हैं, सुबह जो महिला अपने घर में सही-सलामत थी, शाम को उसकी लाश मेडिकल कॉलेज में मिली। परिजनों ने गांव के ही एक रसूखदार व्यक्ति पर जबरन मजदूरी करवाने और हत्या कर उसे हादसे का रूप देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस फिलहाल मामले की तफ्तीश में जुटी है।

मृतका की पहचान 50 वर्षीय गुड्डी बाई के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, 18 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे गांव का ही मुकेश धाकड़ उनके घर पहुंचा। मृतका के दामाद करन आदिवासी ने बताया कि मुकेश ने गुड्डी बाई को अपने खेत पर मजदूरी करने का दबाव डाला। पति-पत्नी के साफ मना करने के बावजूद, वह दबंगई दिखाते हुए गुड्डी बाई को जबरन अपने साथ खेत पर ले गया।

शाम ढली तो गहराया शक
जब शाम 5 बजे तक गुड्डी बाई घर नहीं लौटी, तो परिजनों को चिंता सताने लगी। उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच खबर मिली कि मुकेश धाकड़ गुड्डी बाई को लेकर शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज पहुंचा है। आरोप है कि मुकेश ने गुपचुप तरीके से गुड्डी बाई के नातियों को संदेश भिजवाया कि उनकी दादी की तबीयत खराब है। जब घबराए हुए परिजन बदहवास हालत में अस्पताल पहुंचे, तो वहां गुड्डी बाई मृत अवस्था में मिली।

इंसाफ के लिए एसपी कार्यालय पहुंचे परिजन
घटना के अगले दिन, 19 अगस्त को पोस्टमार्टम होने से पहले मृतका का पति राधाकिशन और अन्य परिजन पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मांग की कि मुकेश धाकड़ के खिलाफ हत्या की धाराओं में तुरंत एफआईआर (FIR) दर्ज की जाए। राधाकिशन का स्पष्ट कहना है कि उसकी पत्नी बिल्कुल स्वस्थ थी, उसकी हत्या की गई है और अब आरोपी इसे बीमारी या हादसे का नाम देकर बचने की कोशिश कर रहा है।

पुलिस का पक्ष,हार्ट अटैक की आशंका
इस पूरे मामले में सुभाषपुरा थाना पुलिस का नजरिया परिजनों से अलग है। थाना प्रभारी अरविंद चौहान ने बताया कि पुलिस को जैसे ही महिला की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली, टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। खेत का मालिक ही महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लेकर गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को मंगलवार शाम ही पूरी घटना की सूचना दे दी गई थी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!