राजेन्द्र बाथम सतनवाडा, शिवपुरी। जिले के सतनवाडा कस्बे में स्थानीय काली माता मंदिर बस्ती की महिलाओं और पुरुषों ने बिजली काटे जाने के विरोध में सतनबाड़ा स्थित विद्युत पावर हाउस पर पहुंचकर घेराव किया। इस दौरान अपनी शिकायत लेकर पहुंची महिलाओं के साथ बिजली विभाग के कर्मचारी नरेश राणा द्वारा बदसलूकी और धमकी देने का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, काली माता मंदिर बस्ती को तालाब की पार पर रखी डीपी (DP) से बिजली की सप्लाई की जाती है। इस डीपी से बस्ती के लगभग 300 घर जुड़े हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बस्ती के अधिकांश लोगों ने अपने बिजली के बिल नियमित रूप से जमा किए हैं। इसके बावजूद, केवल कुछ लोगों के बिल बकाया होने के कारण बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पूरे 300 घरों की बिजली सप्लाई काट दी हैराजेन्द्र बाथम सतनवाडा शिवपुरी
कर्मचारी बोला- 'जो करना है करो
गर्मी और उमस के बीच सामूहिक रूप से बिजली काटे जाने से परेशान होकर बस्ती के कई पुरुष और महिलाएं सतनबाड़ा पावर हाउस पहुंचे। वहां मौजूद विद्युत कर्मचारी नरेश राणा ने समस्या का समाधान करने या उनकी बात सुनने के बजाय उल्टे महिलाओं पर ही धौंस जमाना शुरू कर दिया।
वायरल हो रहे वीडियो में स्पष्ट देखा और सुना जा सकता है कि कर्मचारी नरेश राणा महिलाओं से बेहद तीखी और धमकी भरी आवाज में बात कर रहा है। वीडियो में वह महिलाओं से साफ तौर पर यह कहते हुए नजर आ रहा है कि, आपको जो करना है करो।
कर्मचारी के इस अड़ियल और धमकी भरे रवैये के कारण ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं की बिजली तुरंत चालू की जाए और अभद्रता करने वाले कर्मचारी पर सख्त कार्रवाई की जाए।
.webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।