Shivpuri में डॉ.अंबेडकर की प्रतिमा खंडित, गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले खुरई गांव में असमाजिक तत्वों की एक शर्मनाक करतूत सामने आई है। मंगलवार रात अज्ञात लोगों ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। बुधवार सुबह जब ग्रामीणों ने यह नजारा देखा, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और बहुजन समाज के लोगों में भारी आक्रोश पनप गया।

क्या है पूरा घटनाक्रम
मंगलवार रात की असामाजिक तत्वों ने रात के सन्नाटे का फायदा उठाकर इस घटना को अंजाम दिया। बुधवार सुबह की सुबह-सुबह जब ग्रामीण उस इलाके से गुजरे तो उन्होंने प्रतिमा को टूटा हुआ पाया। खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। तनावपूर्ण स्थिति और संभावित विवाद को भांपते हुए प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभाला। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पिछोर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और साक्ष्यों की तलाश की जा रही है।

4 महीने पुराना है मूर्ति का इतिहास
इस प्रतिमा का इतिहास भी विवादों से जुड़ा रहा है। यह मूर्ति बहुत पुरानी नहीं है; इसे करीब साढ़े चार महीने पहले, 3 अप्रैल की रात को रातों-रात स्थापित किया गया था। उस समय अज्ञात लोगों ने एक ड्रम में सीमेंट भरकर उसका अस्थायी फाउंडेशन (बेस) तैयार किया और उस पर यह प्रतिमा रख दी थी। बाद में स्थानीय लोगों ने इसे पक्का कर दिया। बिना प्रशासनिक अनुमति के मूर्ति स्थापित करने के इस मामले में उस वक्त भी पिछोर थाना पुलिस ने मूर्ति रखने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!