Shivpuri News: पत्नि की प्रताडना से तंग पति ने कहा हथियार उठाने को मजबूर, SP को दिया आवेदन

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
जिले के इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम दादूखेड़ी निवासी प्रदीप पाठक ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। प्रदीप का आरोप है कि उसकी पत्नी रचना पाठक ने उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया है और उससे तीन लाख रुपए की मांग की जा रही है। पैसे नहीं देने पर उसे और उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दी जा रही हैं।

प्रदीप पाठक ने अपने आवेदन में बताया कि वह ग्राम दादूखेड़ी, पंचायत मेघोनाबाद का निवासी है। उसका कहना है कि पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों और लगातार की जा रही पैसों की मांग को लेकर वह लंबे समय से पुलिस अधिकारियों के समक्ष शिकायत कर रहा है, लेकिन अब तक उसकी सुनवाई नहीं हुई। उसने बताया कि उसने पहली बार पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया था। इसके बाद 27 मई 2024 और 27 अगस्त 2024 को भी अलग-अलग आवेदन देकर अपनी शिकायत से अवगत कराया, लेकिन उसका आरोप है कि किसी भी आवेदन पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।

अलग रहने के बावजूद परिवार को फंसाने का आरोप
प्रदीप का कहना है कि उसके माता-पिता और बहन उससे तथा उसकी पत्नी से अलग रह रहे थे। इसके बावजूद उसके परिवार के सदस्यों को मामले में झूठा फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। आवेदन में उसने दावा किया कि ससुराल पक्ष की ओर से लगातार उस पर दबाव बनाया जा रहा है और पैसों की मांग की जा रही है।

साले पर पिता से पैसे मांगने का आरोप, वीडियो होने का दावा
आवेदन में प्रदीप ने 9 मार्च 2026 की घटना का भी उल्लेख किया है। उसका आरोप है कि उसका साला विनोद भार्गव उसके पिता को खटौरा बुलाकर पैसों की मांग करने लगा था। प्रदीप का दावा है कि इस घटना का वीडियो उसके पास मौजूद है।

इसके बाद 16 अप्रैल 2026 को जिला न्यायालय में तारीख के दौरान भी विवाद होने का आरोप लगाया गया है। प्रदीप के अनुसार, वह अपने पिता के साथ न्यायालय पहुंचा था, जहां उसके साले विनोद भार्गव ने कथित तौर पर दोनों के साथ गाली-गलौज की और शिवपुरी से बाहर निकालने की बात कही। प्रदीप ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।

चार लोगों से बताया जान-माल का खतरा
प्रदीप ने अपने आवेदन में विनोद भार्गव के अलावा प्रमोद भार्गव, अशोक भार्गव और निखिल भार्गव के नाम का उल्लेख करते हुए आशंका जताई है कि भविष्य में उसके या उसके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए उक्त लोगों को जिम्मेदार माना जाए। प्रदीप का कहना है कि वह लगातार पुलिस के समक्ष आवेदन देकर अपनी समस्या बता रहा है, लेकिन कार्रवाई नहीं होने के कारण वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उसने इंदार थाना क्षेत्र के खटौरा में उसकी शिकायत पर सुनवाई करने और उसे पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

प्रदीप ने अपने आवेदन के अंत में बेहद गंभीर बात लिखते हुए कहा है कि यदि उसकी सुनवाई नहीं होती है तो वह मजबूर होकर हथियार उठाने की स्थिति में पहुंच सकता है। प्रदीप पाठक ने 19 अगस्त 2026 को शिवपुरी में यह आवेदन देते हुए पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, कथित धमकियों की जांच करने और स्वयं तथा अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!