शिवपुरी की नाबालिग किशोरी का इंदौर में गैंगरैप, दबौचे | Shivpuri Samachar

0
शिवपुरी। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां पुलिस ने एक अपहरण के मामले में दो आरोपीयों को गिरपृतार किया है। पुलिस ने इन आरोपीयों के चंगुल से एक नाबालिग किशोरी को भी मुक्त कराया है। किशोरी ने बताया है कि आरोपी उसका अपहरण कर इंदौर के पीथमपुर ले गए थे। और वहां लगातार किशोरी के साथ रेप की बारदात को अंजाम देते रहे। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपीयों को गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया है।

जानकारी के अनुसार लुकवासा चौकी क्षेत्र के ग्राम बूडा डोंगर निवासी एक युवक ने पुलिस को बताया कि अज्ञात आरोपी उसकी 16 वर्षीय पुत्री को बहलाफुसला कर अपने साथ लेकर फरार हो गए है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपीयों पर अपहरण का मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश में जुट गई थी। 

बीते रोज पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि उक्त घटना की अपहृता इस समय सागोर कुटी थाना पीथमपुर जिला धार में है। मुखबिर सूचना पर से पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा तत्काल अति. पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कवर को आदेशित किया गया कि उक्त नाबालिग लड़की को सकुशल दस्त्याब कर सूचना से मुझे अवगत करावें पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं एसडीओपी कोलारस अमरनाथ वर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी कोलारस निरीक्षक सतीश चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम चौकी प्रभारी लुकवासा, उनि बी.एस.पाल उक्त नाबालिग लड़की की तलाश में पीथमपुर जिला धार रवाना हुए।

पुलिस टीम द्वारा सागोर कुटी थाना पीतमपुर में पहुंचकर उक्त नाबालिग लड़की को आरोपीयों के चंगुल से मुक्त किया और किशोरी के बयान लिए तो किशोरी ने बताया कि राजू रघुवंशी निवासी सागोर कुटीर थाना पीतमपुर जिला धार उसे बहलाफुसलाकर अपने साथ ले गया। इस किशोरी के साथ आरोपी राजू रघुवंशी और बूडा डोंगर निवासी शाहरूक खांन ने किशोरी के साथ लगातार तीन दिन तक गैंगरेप किया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!