शिक्षक दिनेश भार्गव के बेटे ने भोपाल में सुसाइड कर लिया | Shivpuri Samachar

Updesh Awasthee
0
भोपाल। शहर के प्रतिष्ठित शिक्षक श्री दिनेश भार्गव के बेटे राहुल भार्गव ने भोपाल में सुसाइड कर लिया है। वो बंसल कॉलेज में इंजीनियरिंग का छाड़ था। उसकी उम्र 25 वर्ष थी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि उसने बीवी की 170 गोलियां एक साथ खा लीं थीं। पुलिस का कहना है कि शिवपुरी का निवासी 25 वर्षीय राहुल भार्गव बसंल कॉलेज में बीई फाइनल ईयर का छात्र था, उसने 2010 में प्रवेश लिया था। 

उसके पिता दिनेश भार्गव शिवपुरी में शिक्षक हैं। राहुल ने मंगलवार शाम साढ़े चार के बजे बीपी की 170 गोलियां खा ली थीं। जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसने अपने दोस्त सोनू जाट को फोन पर संदेश भेजा। घटना की जांच कर रहे एएसआई कलीम खान ने बताया कि मौत के बाद राहुल के कमरे की जांच में दवाओं की 17 खाली स्ट्रिप मिली है और शक है कि उन्होंने इन सभी का सेवन एक साथ किया है। उन्होंने बताया कि मौत के बाद राहुल का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!