फक्कड कॉलोनी में लंगूर का आंतक, दो मासूमों पर हमला | Shivpuri News

0
शिवपुरी। शहर के माधव नेशनल पार्क से सटी शिवपुरी की एक कॉलोनी इन दिनों एक लंगूर के आंतक से झूझ रही है। आज सुबह सुबह एक लंगूर ने इस कॉलोनी में जमकर हंगामा किया। लंगूर एक घर से दूसरे घर में उछलकूद करता घूम रहा है। इस बंदर ने अपने सामने आने बाले 2 तीन मासूमों को निशाना बनाते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल मासूमों को लेकर परिजन जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां उनका इलाज जारी है। इस मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने फोरेस्ट की टीम को भी दी। परंतु खबर लिखे जाने तक मौके पर फोरेस्ट का रेस्क्यू दल नहीं पहुंच सका है। महज वन विभाग से उक्त कॉलोनी की दूरी 500 फीट है। 

जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 6 बजे शहर की फक्कड कॉलोनी में एक लंगूर आ गया। आकर लंगूर ने इस कॉलोनी में जमकर आंतक बरफाया। लोगों ने लंगूर को भगाने का प्रयास किया तो वह लोगों पर ही हाभी हो गया। जिसके चलते लंगूर ने लोगों पर ही हमला बोल दिया। इस हमले में लोग तो भाग गए परंतु दो मासूम लंगूर ने अपनी चपेट में ले लिए। 

जिससे मासूम शिवानी पुत्री सोवरन जाटव उम्र 8 साल निवासी फक्कड कॉलोनी,विक्की पुत्र करण लोधी उम्र 7 साल सहित लगभग 4 मासूमों को उक्त लंगूर अपना शिकार बना चुका है जिससे मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए। इन घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि इस मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल सीसीएफ मेडम को दी। जिसपर सीसीएसफ मेडम ने तत्काल टीम भेजने की बात कही। परंतु खबर लिखे जाने तक महज 500 मीटर की दूरी 5 घटे में भी फोरेस्ट की टीम तय नहीं कर पाई। इस मामले में प्रतिक्रिया लेने के लिए सीसीएफ मेडम को फोन किया तो उन्होने फोन तक नहीं उठाया। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!