घर में काम कर रही महिला को लगा करंट, मौत | Shivpuri News

0
शिवपुरी। खबर जिले के अमोला थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसौद से आ रही है। जहां आज एक महिला को अपने ही घर में करंट लग गया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन तत्काल महिला को लेकर जिला चिकित्सालय दौडे। जहां महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार राधा जाटव पति रामकुमार जाटव उम्र 30 साल निवासी सिरसौद अपने घर में काम कर रही थी। तभी घर में खुले पडे बिजली के तारों की चपेट में आ गई। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन तत्काल महिला को समुदायिक स्वास्थ केन्द्र सिरसौद लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालात को देखते हुए जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। जहां महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!