पहली मंजिल से रैंलिग पार कर नीचे गिरी हवलदार की पत्नी, मौत | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर के फिजीकल थाना अतर्गत श्रीबिहार कॉलोनी में रहने वाले एक हवलदार की पत्नी अपने मकान की पहली मंजिल से अचानक नीचे गिर गई। इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

जानकारी के अनुसार श्रीबिहार कॉलोनी निवासी हवलदार सतीस अग्रवाल की पत्नी दीपा उम्र 43 साल अपने मकान की पहली मंजिल पर खउी थी। दोपहर करीब 12:30 बजे अचानक से वह रैलिंग पार करती हुई नीचे जमीन पर आ गिरी। 

घटना में दीपा के सिर में चोट आपे पर परिजन उसे लेकर तुरंत जिला अस्पताल पहंचे जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि दीपा कुछ महीनो से मानसिंक रूप से भी बीमार थी और उसके चार बच्चे है। 

मृत महिला का पति गुना जिले में किसी थाने में पदस्थ है और बुधवार की सुबह 8 बजे ही वह अपने थाने के लिए शिवपुरी से निकला था। मामले की सूचना पर से पुलिस ने दीपा के शव पीएम कराकर मर्ग कायम कर लिया हैं।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!