फोन लगाकर, मेहमान बनकर आए चोर, दिन दहाड़े लाखों का माल गायब | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। इस चोरी को हाईटेक तो नही कहा जा सकता है,लेकिन आईडिया हाईटेक हो सकता हैं। पहले तो चोरो ने फोन लगाकर घर मालिक की लोकेशन ली और घर में मेहमान बनाकर बैठ गए और घर मालिक का लाखो को माल दिन दहाडे की उडा ले गए। खबर दिनारा क्षेत्र से आ रही हैं। 

जानकारी के अनुसार दिनारा,पुराने दिनारे में रहने वाले प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति में पदस्थ कर्मचारी जाहर सिंह लोधी अपनी ड्यूटी पर गए हुए थे जबकि उनकी नातिन मीनाक्षी घर पर अकेली थी तभी दो बाइक सवार युवक आए और बोले कि बेटी आपके नाना घर पर हैं क्या तो उसने बोला कि वे ड्यूटी गए हैं। 

उन्होंने नाना का नंबर मांगा और फोन पर बात कर बोले आपके नाना ने यह बोला है कि आप घर पर बैठो में एक घंटे से आ रहा हूं। बालिका भैंस को पानी पिलाने चली गई।1 घंटे बाद जब बालिका पहुंची तो घर के गेट खुले थे और अलमारी के ताला टूटा पड़ा था।

घटना की सूचना नाना जाहर सिंह को दी उसके बाद समान देखा तो अलमारी में रखे 10 हजार नगदी, 1 सोने की जंजीर, सोने की चूड़ियां, 1 सोने का हार, 6 अंगूठी, तीन जोडी चांदी की पायल, 2 कमर पेटी, सहित अन्य समान को चुरा ले गए हैं। घटना की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!