बड़ी खबर: बंधन बैंक के कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंक कर लूट का प्रयास | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र से आ रही है।जहाँ आज शाम बंधन बैंक के कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर लूट की बारदात का प्रयास किया। इस वारदात के दौरान आरोपी युवक के हौसले के आगे ज्यादा देर नहीं टिक पाए और तमंचा छोड़ कर भाग निकले। इस मामले की शिकायत पीड़ित ने सिटी कोतवाली में की जहां पुलिस ने आवेदन लेकर पीड़ित को चलता कर दिया।

जानकारी के अनुसार बंधन बैंक के कर्मचारी हरिओम वर्मा महिलाओं से समूह के पैसे इकट्ठे कर फतेहपुर रोड से आ रहा था तभी शाम लगभग 6:00 बजे गीता पब्लिक स्कूल के पास दो बाइकर्स युवकों ने हरिओम को रोक लिया।

हरिओम को रोककर आरोपियों ने हरिओम की आंखों में मिर्ची झोंककर कनपटी पर तमंचा अड़ाकर रुपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। लेकिन हरिओम की बहादुरी और हौसले के चलते हरि ओम चिल्लाने लगा हरिओम को चिल्लाता दे आरोपी मौके पर तमंचा छोड़कर भाग गए गनीमत रही की आरोपी इस मामले में घटना को अंजाम नहीं दे पाए।

इस मामले की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली में की तो कोतवाली पुलिस ने भी महज लूट की घटना ना होने की बात कहकर आवेदन लेकर युवक को चलता कर दिया।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!