सुल्तानगढ़ के HEROS का आरोप: सरपंच और पुलिस इनाम में हिस्सा मांग रहे थे, नहीं दिया तो FIR

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर ग्वालियर और शिवपुरी की सीमा पर स्थिति सुल्तानगढ़ फॉल से आ रही है। जहां इस साल स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर हुए हादसे में 40 लोगों की जान बचाने वाले 4 बहादुरों पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में लोगों ने आरोप लगाया है कि सीएम द्वारा दी गई राशि के बंदरवाट को लेकर यह मामला दर्ज किया गया है। 

जानकारी के अनुसार सुल्तानगढ़ फॉल हादसे के रियल हीरो के रूप में मोहना निवासी कल्लन खान, निजाम खान, लक्ष्मण और भागीरथ की पहचान प्रदेश भर में स्थापित हुई थी जिन्हें मुख्यमंत्री सहित अंचलभर में जगह-जगह सम्मानित किया गया था और इनकी इसी बहादुरी के चलते उन्हें नौकरी भी दी जा रही थी जिसके लिए उन्हें अपने दस्तावेज वैरीफिकेशन कराने थे और अपने दस्तावेजों के सत्यापन हेतु वह अपने सरपंच के पास पहुंचे। आरोप है कि उक्त चारों ने सरपंच पर बिना जांच के दस्तावेज सत्यापन के लिए दवाब डाला और सरपंच द्वारा मना करने पर उसकी मारपीट कर दी जिसकी शिकायत सरपंच ने मोहना थाने में दर्ज कराई है।  

उक्त चारों की बहादुरी के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में सीएम हाउस पर सम्मानित किया था और उन्हें 5-5 लाख रूपए की इनाम राशि दी गई थी। इस पूरे मामले में परिजनों ने आरोप लगाया है कि सरपंच और पुलिस चारों को मिली इनाम से हिस्सा मांग रहे थे और न देने पर चारों पर झूठा मामला दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!