प्रशासन ने किया डेंगू को लेकर मजाक: शिवपुरी के मरिजो में नही है डेंगू के लक्षण | Shivpuri News

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शिवपुरी जिले की मिडिया और आम जन पर चुनावी चर्चा से ज्यादा इस समय डेंगू की चर्चा है। इस चुनावी मौसम में डेंगू को मिडिया में पर्याप्त स्थान मिल रहा है। किसी आपातकाल जैसे आज डेंगू को लेकर प्रशासन ने 26 टीमे उतार कर डेंगू की भयानकता को मना और धीरे से दावा भी कर दिया कि जिले के मरीजो में डेगूं के लक्षण नही हैं। यै कैसा मजाक है शिवपुरी प्रशासन का

अभी कुछ देर पूर्व खबर का प्रकाशन हुआ है कि अब डेंगू की सुनवाई प्रतिदिन न्यायालय में होगी। तो दूसरी ओर नोटबंदी जैसी लाईन पैथोलॉजी लैब पर लग रही है। डेंगू की डर शिवपुरी शहर के निवासियो में बैठ गया है। दावा किया जा रहा है कि शिवपुरी में अभी तक 10 से ज्यादा लोगो की मौत हैं। 

और हजारो लोगो को जानलेवा बुंखार डेंगू पॉजीटिव निकला हैं। कल सकरारी आकडें में 500 लोगो को डेंगू होने की बात स्वीकारी गई थी। लोगो ने अपने बर्तन,गहने ओर बैंक बैलेस खत्म कर ग्वालियर के प्राईवेट नर्सिंग हॉमो में फूककर डेंगू से मुकबला किया है। और उधर प्रशासन ने बडी ही आसानी से कह दिया कि शिवपुरी के मरीजो में डेंगू जैसे लक्षण नही पाए गए है। लेकिन प्रशासन ने यह नही बताया कि वह लक्षण कैसे है। क्यो ग्वालियर की पैथोलॉजी लैब डेंगू पॉजीटिव बता रही हैं। जब शिवपुरी की फिजाओ में डेंगू जैसी चीज नही है,तो आज फिर 26 टीम घर-घर क्यो भेजी है। समझ से परे है। 

आज सरकारी पत्रकार ने प्रेस नोट जारी किया है और उस प्रेस नोट का आशय स्पष्ट था डेंगू का खंडन बडी ही तकनीकि रूप से डेंगू का खंडन कर दिया गया,इस भेजे गए प्रेस नोट में स्पष्ट लिखा है कि आज स्वास्थय,नगर पालिका,और मलेरिया विभाग की 26 सयुक्त टीमो ने नगर के घर-घर जाकर लार्वे का सर्वेक्षण किया है, और जिन घरो में डेंगू का लार्वा मिला हैं उनपर अर्थदंड का नोटिस भेजा गया है। और इसी प्रेट नोट में यह दावा भी प्रशासन ने कर दिया 

डॉ.शर्मा ने बताया कि ग्वालियर मेडीकल कॉलेज के माइक्रो बायलोजी विभाग से आज प्राप्त रिपोर्ट अनुसार शिवपुरी के किसी भी मरीज में डेंगू के लक्षण नहीं पाए गए है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!