बडी खबर: खेत में मोटर डालने गए युवक की गला रेत कर हत्या | kolaras News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम सजाई से आ रही है। जहां आज रात्रि में किन्हीं अज्ञात लोगों ने एक युवक की गले में धारधार हथियार मारकर हत्या कर दी। इस मामले की सूचना घर बालों को युवक के दोपहर तक नहीं लौटने पर लगी। तब वह मौके पर पहुंचे और युवक की लाश देखकर उक्त मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। 

जानकारी के अनुसार अमित लोधी पुत्र अनूप लोधी उम्र 30 साल निवासी सजाई बीती रात्रि अपने घर से बोर में मोटर डलवाने की कहकर गया हुआ था। सुबह परिजन युवक का लौटने का इंतजार करते रहे परंतु युवक नहीं लौटा। जब दोपहर लगभग 11 बजे परिजन बोर पर पहुंचे तो युवक की लाश खेत में पडी हुई दिखी। युवक के गले पर किसी धारधार हथियार से बार के निशान दिखे। 

इस मामले की सूचना परिजनों ने तत्काल रन्नौद थाना पुलिस को दी। रन्नौद थाना प्रभारी धर्मसिंह कुशवाह मय दल के पहुंचे। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। हांलाकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की हत्या क्यों किसने और किस उदेश्य से की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस खेत में यह भी निशान मिले यहां हत्या से पहले कुछ खाना पीना भी हुआ है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!