प्रेम प्रसंग पर पंचायत का अजीब फरमान, ठोका एक लाख का जुर्माना, प्रेमी ने गटका जहर | karera News

0
शिवपुरी। खबर जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां बीते रोज पंचायत के फैसले से परेशान होकर एक प्रेमी नाबालिग युवक ने जहरीले पदार्थ का सेबन कर लिया। इस मामले में सबसे अजीब बात यह सामने आई है कि इसमें प्रेमिका शादीशुदा है। जबकि प्रेमी नाबालिग है। प्रेमिका प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अडी हुई थी। जिसपर पंचायत बुलाई गई थी। 

जानकारी के अनुसार दिनारा थाना क्षेत्र के ठांढ गांव के मजरा कुडैन में 17 साल के किशोर ने जहर खाकर जान दे दी है। मृतक के पिता का कहना है कि गांव ही विवाहित युवती ने बेटे को प्रेम प्रसंग में फंस लिया। बाद में उसी के साथ रहने की जिद करने लगी। इसे लेकर गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में युवती के पिता व रिश्तेदार ने एक लाख रुपए अर्थदंड रूप मांगे। हालांकि पंचों ने इस तरह का फैसला नहीं दिया। लेकिन एक लाख रुपए अर्थदंड में मांगने से घबराए युवक ने जहर खाकर जान दे दी है। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

बताया गया है कि नीरज (17) पुत्र विजय सिंह लोधी निवासी ठांढ मजरा कुडैन की शुक्रवार की रात जहरीला पदार्थ खा लेने से घर पर ही मौत हो गई। अगले दिन दिनारा थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पीएम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले में मृतक के पिता विजय सिंह लोधी ने बताया है कि उसके नाबालिग बेटे को गांव की रहने वाली विवाहित 20 साल की युवती ने प्रेस प्रसंग में फंसा लिया। जबकि उससे पहले ही दूसरे गांव में शादी हो चुकी थी। लड़की 7 फीट की बाउंड्रीवाल फांदकर उनके घर में घुस आती थी। इस बात का मृतक के पिता ने विरोध किया तो लड़की ने नीरज के साथ रहने की जिद पकड़ ली। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!