मंगलम में रहने वाले वृद्धजनों को बेदा होटल पर स्वादिष्ट भोजन कराकर मनाई राजमाता की जन्म शताब्दी

0
शिवपुरी। पूरे देश में त्याग और समर्पण की प्रतिमूर्ति कै राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जन्म शताब्दी पर पूरे देश में मनाई जा रही है। जिसके चलते शिवपुरी सहित पूरे देश में भाजपा के कार्यकर्ता इस जन्मशताब्दी पर आयोजन कर गरीबों और जरूरत मंदों की सेबा में जुटे हुए है। इसी के चलते आज शिवपुरी में विधि प्रकोष्ठ सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सुबह करई डाडा सहित कई आदिवासी बस्तीयों में खिचड़ी बांटकर राजमाता की जन्मशताब्दी मनाई। इस जन्मशताब्दी पर पहली बार जिले में अनूठी पहल की गई। जिसमें मंगलम में रहने वृद्धजनों को लेकर बस से वेदा होटल पर लेकर गए। जहां इन्हें स्वादिष्ट और लजीज भोजन कराया गया। इस दौरान आयोजकों ने सर्व प्रथम राजमाता जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर पुष्पअर्पित किए। इस दौरान योगेश शर्मा विधायक प्रतिनिधि, गजेन्द्र यादव संयोजक विधि प्रकष्ट, तारा राठौर, प्रदीप यादव, अजय सिंह कुशवाह, दिनेश गर्ग गुडडे, सतेन्द्र शिवहरे मघुरम स्वीट्स, योगेन्द्र जैन पत्रकार, सुनील सोनी, गोपाल अग्रवाल, संजय जैन, हितेष भसीन मौजूद रहे। 

त्याग और समर्पण की प्रतिमूर्ति कै. राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जन्म शताब्दी दिव्यांग आश्रम पहुंचकर भाजपा नगर मंडल द्वारा उत्साह एवं  हर्षोल्लास के साथ मनाई। इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष भानू दुबे एवं भाजपा नगरमहामंत्री हरिओम राठौर बतासे वाले एवं डॉ. विजय खन्ना ने फल, मिठाई और बिस्कुट बांटी जिससे बच्चों के चेहरे खिल गए। कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा राजमाता विजयाराजे सिंधिया के त्याग और समर्पण से भरे जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किए गए अतुलनीय कार्यों को बताया। 

वहीं रन्नौद मंडल में जयंती के अवसर पर कार्यकर्ताओ को कैलाश वासी राजमाता जिबके जीवन पर प्रकाश डालते हुए श्री सुशील रघुवंशी ने कहा कि राजमाता सिंधिया जी ने महलों के वैभव को छोडकर पीडित मानवता की सेवा के लिए संघर्ष किया, इसलिए वे राजमाता से लोकमाता बनी। आज भारतीय जनता पार्टी का जो विराट रूप हम देखते है उसे पुष्पित और पल्लवित करने में राजमाता जी का अमूल्य योगदान है। उनके जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में आयोजन की श्रृंखला तैयार की है। आज प्रदेश भर में इसकी शुरूआत हो चुकी है। 

श्री रघुवंशी ने कहा कि राजमाता जी ने संपूर्ण जीवन राष्ट्र और विचारधारा को समर्पित किया। देश की राजनीति में उनका योगदान विस्मरणीय है। आज उनके विचारों के आदर्शों को जन जन के बीच ले जाने के की दृष्ट्री से जन्म शताब्दी वर्ष का आयोजन भाजपा द्वारा वर्ष भर चलाया जाएगा आज सभी मंडल स्तर पर राजमाता जी की जयंती मनाई गई है। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भारतवर्ष के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की श्रद्धा की केंद्र,जन जन की नेता, लोकमाता अम्मा महाराज की 100 वी जयंती के अवसर पर 12 अक्टूबर को सारे देश की तरह शिवपुरी में भी जन्म शताब्दी मनाया गया इस अवसर पर प्रात:10 बजे हनुमान मंदिर पर भोजन वितरण, 10:30 पर वृद्धाश्रम अस्पताल चौराहा पर फल वितरण, 11 बजे दिव्यांग भवन फतेहपुर पर फल व मिष्ठान्न वितरण के साथ साथ समस्त वार्डो में अनेकों कार्यक्रम आयोजन किये गए। समस्त जिम्मेदार व वार्ड के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभागकर अम्मा महाराज को याद किया, आज कै. श्रीमंत राजमाता की 100 वीं जंयती दिव्यांग आश्रम पर कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा राजमाता विजयाराजे सिंधिया के त्याग और समर्पण से भरे जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किए गए अतुलनीय कार्यों को बताया। 

इस मौके पर संगठन मंत्री देवेन्द्र भार्गव, राजू बाथम, भानू दुबे, हरिओम राठौर, विजय खन्ना, विमलेश गोयल, संजय गौतम, मुकेश कुशवाह, केपी परमार, राजकुमार शर्मा, शुभम दुबे, विपुल जैमनी, राजा यादव, विनोद राठौर, संदीप वशिष्ठ, तरूण अग्रवाल, अरूण शर्मा, ड़ॉ रशिम गुप्ता, सुषमा ओझा, शकुन भदौरिया, गायत्री शर्मा, रत्नेश जैन, आनंद जैन, संजय शर्मा, रजत शर्मा, सुजान भदौरिया, नीरज खटीक, गौरव चौवे, राजेंद्र शिवहरे, कप्तान यादव, संदीप भार्गव, अशोक शिवहरे, संजय राठौर, राजेन्द्र राठौर, पुरुषोत्तम राठौर, गब्बर परिहार, नरेश राठौर, अभिषेक समाधिया, हेमंत मैथिल, सुरेन्द्र जैन, सुरेन्द्र जैन टालवाले सहित बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित रहे। 

अस्पताल में फल बांटकर मनाई मुदगल ने राजमाता की जन्म शताब्दी

शिवपुरी। जिलेभर में राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जन्म शताब्दी धूमधाम से मनाई गई। इसी क्रम में पोहरी मंडल में भाजपा कोषाध्यक्ष दिलीप मुदगल द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर भाजपाईयों के साथ श्री मुदगल ने पोहरी अस्पताल में पहुंचकर मरीजों को फल बांटकर राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जन्म शताब्दी मनाई। इस मौके पर श्री मुदगल ने कहा कि गरीबों के लिए कल्याण के लिए समर्पण की प्रतिमान परम श्रद्धेय राजमाता विजयराजे सिंधिया की जयंती पर मैं उन्हें सादर नमन करता हूँ। 

राजमाता के तप, त्याग और निष्ठा से ही भारतीय जनता पार्टी पल्लवित होकर वर्तमान में विश्व के सबसे बड़े दल के रूप में उभरकर सामने आई है जिसके माध्यम से हम जैसे कार्यकर्ता निरंतर सेवा कर रहे हैं। इस मौके पर पोहरी मंडल अध्यक्ष हरनारायण कुशवाह, महामंत्री मोहन शर्मा, हरिशंकर धाकड़, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शुभम शर्मा, श्री जैमिनी, कुलदीप शर्मा, डॉ. ब्रजेश धाकड़, जगदीश राठौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यक्रम उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!