शिवपुरी। भ्रष्टाचार में प्राख्यात बैराड़ नगर पंचायत इन दिनों जिले भर में चर्चा का विषय बनी हुई है। आए दिन बैराड़ नगर पंचायत में एक के बाद एक घोटाले सामने आ रहे है। कार्यवाही के नाम पर इन भ्रष्टाचारीयों का एक जगह से दूसरी जगह तबादला कर दिया जाता है। ऐसा ही एक और मामला आया है जहां बंदना ट्रेडिंग कंपनी फर्म को। 40 हजार के वृक्षारोपण के लिए खरीदे पेड़ों का भुगतान 1 माह पूर्व नगर परिषद से किया है। जबकि मौके पर 40 पेड भी नहीं लगाए गए हैं जो जांच का विषय है।
नगर परिषद उपाध्यक्ष हर्षवर्धन व्यास पार्षद राजीव सिंघल ने बताया है। कि नगर परिषद बैराड में सीएमओ मधुसूदन श्रीवास्तव द्वारा वृक्षारोपण के लिए फर्म बंदना ट्रेडिंग कंपनी को पेड़ पौधे सप्लाई करने का ऑर्डर दिया गया था। फर्म द्वारा नगर परिषद को पेड़ पौधे सप्लाई कर 1 माह पूर्व 40हजार रुपये का भुगतान प्राप्त कर लिया जबकि नगर परिषद क्षेत्र में 40 हजारके पौधे तो क्या 40 पेड़ भी नहीं लगाए गए हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।