राहुल गांधी के संभाग के दौरे को लेकर जिला कांग्रेस की बैठक कल

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी के ग्वालियर चंबल संभाग के दौरे को लेकर जिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक 9 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे होटल पीएस में आयोजित की गई है जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत उपथित रहेंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि कांंग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ग्वालियर चंबल संभाग के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरे को लेकर जिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक कल दोपहर 12 बजे पीएस होटल में आयोजित की गई है। बैठक को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत विशेष रूप से संबोधित करेंगे। 

बैठक में गुना-शिवपुरी, अशोकनगर के सभी विधायकगण, जिलाध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। श्री यादव ने बताया कि इस बैठक में शिवपुरी जिले के सभी विधायक, पूर्व विधायक, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, किसान कांग्रेस, सहकारिता प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी, नगर पालिका के सभी पार्षदगण एवं जिला कांग्रेस से जुड़े सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण एवं बैठक में अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति जनजाति, व्यापारी प्रकोष्ठ, विधि प्रकोष्ठ, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, जनपद पंचायतों के सभी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यगणों से बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!