अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने ली बैठक, यह दिए निर्देश

0
शिवपुरी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने के एक दिन पूर्व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने प्रदेश ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विधायक पूर्व विधायक पदाधिकारियों को बैठक ली,इस बैठक में राकेश सिहंह ने कहा कि बड़े ही हर्ष का विषय है कि कुशल नेतृत्वकर्ता एवं संगठनकर्ता भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अमित शाह जी 9 अक्टूबर को शिवपुरी, गुना एवं ग्वालियर के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने पधार रहे हैं। 

ऐसा अवसर बहुत कम आता है जब हमारे शीर्ष नेतृत्व हमारे बीच आते हैं 9 अक्टूबर का दिन एक इतिहास रचने का समय है यह कार्यक्रम भव्य ऐतिहासिक व अनुशासन में हो इसकी हम सबको चिंता करनी है यह सब तभी कर पाएंगे जब हम आपस मे परस्पर प्रतिस्पर्धा करेंगे विधानसभा के चुनाव हमारे सामने इस चुनाव की बेला के पहले कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देने हमारे बीच हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष  अमित शाह जी आ रहे हैं 

कार्यक्रम के सम्मेलन की निर्धारित अपेक्षित श्रेणी है मगर इसके अलावा हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल के बीच हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि हम उनका ऐतिहासिक स्वागत करें सभी कार्यकर्ता जिनको जो जिम्मेदारी मिली है वह पूर्ण निष्ठा भाव के साथ पूर्ण कर इस शिवपुरी में आयोजित ग्वालियर चंबल संभाग के सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने में अपना योगदान दें। उक्त उद्बोधन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने आज शिवपुरी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विधायक पूर्व विधायक पदाधिकारियों को बैठक में दिए। 

इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह संगठन महामंत्री  सुहास भगत संभाग प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री  बंशीलाल गुर्जर कैबिनेट मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया रुस्तम सिंह संभागीय संगठन मंत्री  शैलेंद्र बरुआ किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष  रणवीर सिंह रावत भाजपा जिला अध्यक्ष  सुशीला जी उपस्थित थे।  

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने बताया कि शिवपुरी में ग्वालियर चंबल संभाग के 9 जिलों के लगभग 6000 अपेक्षित कार्यकर्ताओं का पालक संयोजक बूथ सम्मेलन शिवपुरी में आयोजित किया जा रहा है राष्ट्रीय अध्यक्ष जी सुबह  10:00 बजे  हेलीपैड से काली माता मंदिर झांसी तिराहा  गुरुद्वारा राजेश्वरी रोड शहीद तात्या टोपे स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।  

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी के साथ राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के पदाधिकारी भी होंगे शामिल।

पालक संयोजक कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह,राष्ट्रीय संगठन  महामंत्री  रामलाल सिंह,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, केंद्रीय मंत्री एवं सांसद नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश महामंत्री बंशीलाल गुर्जर, प्रदेश महामंत्री मनोहर ऊंटवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद भदौरिया, कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा का कार्यक्रम संयोजक  रणवीर सिंह रावत भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी मुरैना सांसद  अनुप मिश्रा और भिंड सांसद भागीरथ प्रसाद जी के आतिथ्य में  कार्यक्रम सम्पन्न होगा।
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!