शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के ग्राम कोटा में आज सुबह एक युवक की सांप के काटने से मौत हो गई। इस मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के अनुसार मुन्ना आदिवासी पुत्र प्रह्लाद आदिवासी उम्र 30 साल निवासी लखनगवां थाना सतनवाड़ा की ससुराल ग्राम कोटा में है। बीते रोज वह अपने घर से ससुराल गया हुआ था। मुन्ना ससुराल में खटिया पर सो रहा था। तभी किसी जहरीले सांप ने मुन्ना को काट लिया। ससुरालीजन तत्काल मुन्ना को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। परंतु जिला चिकित्सालय पहुंचने से पहले ही मुन्ना ने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने परिजनों की सूचना पर मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।ससुराल में खटिया पर सो रहे युवक को सांप ने कांटा,मौत | Shivpuri
9/09/2018
0
शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के ग्राम कोटा में आज सुबह एक युवक की सांप के काटने से मौत हो गई। इस मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के अनुसार मुन्ना आदिवासी पुत्र प्रह्लाद आदिवासी उम्र 30 साल निवासी लखनगवां थाना सतनवाड़ा की ससुराल ग्राम कोटा में है। बीते रोज वह अपने घर से ससुराल गया हुआ था। मुन्ना ससुराल में खटिया पर सो रहा था। तभी किसी जहरीले सांप ने मुन्ना को काट लिया। ससुरालीजन तत्काल मुन्ना को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। परंतु जिला चिकित्सालय पहुंचने से पहले ही मुन्ना ने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने परिजनों की सूचना पर मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
Tags

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।