मिनी वृंद्धावन कोलारस में कुशवाह समाज ने मनाई लवकुश जयंती

0
शिवपुरी। जिले के मनी वृंदावन के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले कोलारस नगर में कुशवाह समाज द्वारा शनिवार को एक भव्य शोभायात्रा चल समारोह का आयोजन किया गया। जो नगर के धर्मशाला मंदिर से होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ उत्सव वाटिका पर संपन्न हुआ द्य मार्ग में  समाज बंधुओं ने  इस शोभायात्रा का  जगह-जगह स्वागत किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में ग्वालियर पूर्व विधायक माननीय मदन कुशवाह अखिल भारतीय कुशवाहा युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुशवाह शिवपुरी कृषि उपज मंडी के उपाध्यक्ष कैलाश कुशवाहा मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग महामंत्री भागीरथ कुशवाह एडवोकेट नरेंद्र कुशवाह युवा कांग्रेस नेता जसवंत कुशवाह अखिल भारतीय कुशवाह महासभा के जिला अध्यक्ष शिशुपाल कुशवाह कुशवाह उपस्थित रहे एवं इन्होंने स्वजाति बंधुओं को संबोधित भी किया इस अवसर  इंजीनियर रमेश कुशवाह मध्य प्रदेश आजीविका मिशन के जिला गुना सेवा राम कुशवाह छत्रपाल कुशवाह,विकास कुशवाह, राजू कुशवाह,गजराज कुशवाह, कुशवाह,अनिल कुशवाह, संतोष कुशवाह,बृजेश कुशवाह, भीम कुशवाह आदि ने मुख्य अतिथियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। 

माइक संचालन पूर्व पार्षद मंगल कुशवाह ने किया इस अवसर पर  इंद्रपाल कुशवाह एडवोकेट एवं दस्तावेज लेखक परसादी कुशवाह,रमेश कुशवाह, आकाश कुशवाह,आदि विशेष रुप से उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का आभार सेवाराम ने व्यक्त किया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!