उफनती नदी में रेत का उत्खनन, SDM को देखकर भागे, कई लोग चपेट में आन से बचे

Updesh Awasthee
0
बैराड़। जिले मेें बीते रोज पानी ने हाहाकार मचा दिया था। छोटे बडे सभी नाले उफान पर थे। जिसेे लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद था। इसी के चलते पोहरी एसडीएम मुकेश सिंह अपने दल के साथ पानी वाले स्पॉट की चैंकिंग कर रहे थे। तभी ऐचबाड़ा गांव के पास पार्वती नदी में उफान के बीच रेत माफिया रेत का उत्खनन कर रहे थे। 

ऐचबाड़ा में पार्वती नदी से रेत का खनन कर रहे रेत माफिया को एसडीएम व उनके दल ने डेढ़ किलोमीटर पीछा कर पकड़ा। ट्रैक्टर चालक ने टीम को देखकर वाहन को तेज गति से चलाया जिससे कई लोग उसके चपेट में आते-आते बच गए। इसके बाद टीम व एसडीएम ने डेढ़ किलोमीटर तक ट्रैक्टर-ट्रॉली का पीछा कर उसे जब्त कर लिया, लेकिन खननकर्ता वाहन को छोडक़र फरार हो गए। इसी बीच जो मजदूर रेत का उत्खनन कर रहे थे। वह एसडीएम को देखकर उफनती नदी में कूदकर भाग गए। 

पोहरी एसडीएम मुकेशसिंह ने बताया कि वह पार्वती नदी में आए उफान का निरीक्षण करने के लिए गए हुए थे। जहां उन्होंने देखा कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में मजदूर रेत भर रहे हैं। मजदूरों ने जब टीम को देखा तो वह मौके से भाग गए। वहीं जिस ट्रैक्टर-ट्रॉली में रेत भरी जा रही थी उसने ट्रैक्टर को स्टार्ट कर दिया और भागने लगा। जब ट्रैक्टर के चालक को रोका तो उसने वाहन की स्पीड बढ़ा दी जिससे आसपास के लोग बाल-बाल बच गए। जिसके पीछे एसडीएम ने अपनी गाड़ी से पीछा कर बेहरगमा के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया, लेकिन चालक मौके से भाग गया।

इस दौरान एसडीएम मुकेश सिंह ने तत्काल बैराड़ पुलिस को फोन किया। परंतु डेढ़ घण्टे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी। बताया गया है कि रास्ते में पुलिस की गाड़ी का डीजल खत्म हो गया था। जब डीजल पहुंचा तब पुलिस पहुंच सकी। 

इनका कहना है-
कल हम चैकिंग कर रहे थे। तभी ऐचवाड़ा के पास नदी में दो ट्रेक्टर उत्खनन कर रहे थे। हमने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह हमारे ऊपर ही टे्रक्टर चढाने का प्रयास कर भागने लगा। हमने उसका पीछा किया तो वह बडी लापरवाही पूर्ण तरीके से भागते समय उसे बेहरगवां गांव में पकड़ लिया है। 
मुकेश सिंह,एसडीएम पोहरी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!