शिवपुरी। शिवपुरी-गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का आज अपने 3 दिवसीय दौरे पर शिवपुरी पहुंच चुके हैं। सांसद सिंधिया के इस दौरे का सपाक्स समाज ने विरोध का ऐलान किया था। इस विरोध के क्रम में सपाक्स समाज ने छ़त्री स्थित बॉम्बे कोठी पर सांसद सिंधिया का काफिला रोक लिया और एससी-एसटी एक्ट के विरोध और सपाक्स एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए सांसद सिंधिया को ज्ञापन सौपा। आज सुबह से ही सपाक्स समाज के कार्यकर्ता हाथो में काली पटृी बांधकर इस काले कानून के विरोध में बॉम्बे कोठी पर जमे हुए थे।
सपाक्स समाज के जिला अध्यक्ष आरएन सिंह ने कहा कि सांसद सिंधिया ने हमसे कहा हैं कि आपकी मांगे जायज हैं। मैं आपके साथ हॅु। अगर मप्र में हमारी सरकार आती है तो हम शिवपुरी ही नही मप्र में किसी के भी साथ अन्याय नही होने देंगें।



प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।