थ्रेसर से उड़द निकाल रहा किसान थ्रेसर में घुसा, कटने से मौत: देखे विडियो

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर कोलारस क्षेत्र से आ रही हैं कि कोलारस विधानसभा की एक ग्राम पंचायत में थे्रसर से उडद निकाल रहे किसान अचानक थ्रेसर में ही घुस गया ओर कट गया। इस घटना में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार कोलारस विधानसभा और बदरवास थानाक्षेत्र में आने वाली ग्राम पंचायत झांडेल में किसान सरदार धाकड़ पुत्र रामजीलाल धाकड उम्र 35 साल आज सुबह 9 बजे अपने गैत में थ्रेसर से उडद निकाल रहा था। उसके साथ उसके 4 भाई भी थे। 

उडद निकालते समय अचानक सरदार सिंह का ध्यान कही उचट गया और वह थ्रेसर में घुस गया। इस घटना को देखते तत्काल उसके भाईयो ने थ्रेसर को बंद किया और थे्रसर को खोल सरदार को निकाला। घायल सरदार सिंह को उसके भाई तत्काल कोलारस स्वास्थय केन्द्र ले गए जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!