सांसद सिंधिया को दिखाऐ काले झण्डे, कांग्रेसियो बोले, वो भाजपा नेता है | Shivpuri

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही हैं कि आज सांसद सिंधिया का आज से 3 दिवसीय दोरा कार्यक्रम शुरू हुआ हैं। एससी-एसटी एक्ट का विरोध कर रहे करणी सेना के नेताओ ने काले झण्डे दिखाने का प्रयास किया तो कांग्रेसी उलझ गए ओर उक्त करणी नेता के साथ झूमा झटकी की खबर आ रही हैं। 

जानकारी के अनुसार आज सांसद सिंधिया के तयशुदा कार्यक्रम कम्यूनिटी हॉल में महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम में से भाग लेकर लौट रहे थे,तभी अचानक अतुल सिंह करणी सेना प्रदेश संयोजक काले झण्डे लेकर सिंधिया को दिखाने का प्रयास किया। 

काले झण्डें को देखकर कांग्रेसी भडक गए और करणी सेना के नेता अतुल सिंह के साथ झूमाझटकी करने लगे,बताया गया हैं कि सिंधिया समर्थको की झडप भी हुई हैं। कांग्रेसियो का कहना कि अतुल सिंह भाजपा नेता है और उनकी फेसबुक आईडी के एवाउट पर वर्क इट भारतीय जनता पार्टी लिखा हैं। भाजपा जब इस एक्ट को बना रही थी तब उक्त नेता कहा थे। अब हमारे संासद सिंधिया की लोकप्रियता से भाजपा घबरा रही हैं इस कारण भाजपा ने ऐसा करवाया हैं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!