शिवपुरी। बीते रोज शिवपुरी विधायक और प्रदेश के की खेल और धर्मस्व विभाग म़त्री यशोधरा राजे सिंधिया द्ध्वारा शहर की 5 सडको का भूमिपूजन किया गया था। इस भुमि पूजन के कार्यक्रम में श्रीमंत ने कहा कि नगर पालिका के अध्यक्ष के कारण ही शहर का विकास रूक रहा हैं। इस पर शिवपुरी नगर पालिका के अध्यक्ष मुन्ना लाल कुशवाह ने प्रेस नोट के माध्यम से कहा कि आज तक शहर के विकास की एक भी फाईल मेरे द्वारा नही रोकी गई हैं। लगता है कि श्रीमंत राजे को कोई गलतफहमी हुई है। शिवपुरी शहर में मेरे कार्य काल में नगर पालिका शिवपुरी के द्वारा वार्ड 01 से लगायत 39 वार्डो में करोडो रूपए के विकास कार्य कराए हैंं शहर का हर आम और खास नागरिक कभी भी मुझे से इन विकास कार्यो का ब्यौरा ले सकता हैं।
शहर के हित में नगर पालिका शिवपुरी ने श्रीमंत के हर आदेश का पालन किया गया हैं। श्रीमंत के द्वारा विधायक निधि से शहर के 21 वार्डो को 2—2 लाख् रू की रााशि स्वीकृत की थी। उसको नपा ने तत्काल रिलीज किए जिससे शहर के विकास कार्य अवरूद्ध् न हो। रही बात नही कुछ योजनओ की विलम्ब की तो इसके लिए राज्य शासन दोषी हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से राज्य सरकार पर स्वयं के कांग्रेसी जनप्रतिनिधि होने के कारण पक्षपात पूर्ण रवईया अपनाने के आरोप लगाते हुये कहा कि उनके कुछ कामों में जेसे मडीखेड़ा से शहर की जनता को पानी देने का कार्य हो अथवा नगर की विभिन्न महत्वपूर्ण सड़को के निर्माण का कार्य हो सभी में राज्य सरकार की ओर से अड़चन पैदा की जाती है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।