राज्य सरकार ने प्रत्येक समाज के व्यक्ति के लिए योजनाएं संचालित की हैं: यशोधरा राजे | Shivpuri

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शिवपुरी विधायक ओर मप्र शासन की कैबिनेट मंत्री  यशोधरा राजे सिंधिया ने आज शिवपुरी नगर में विभिन्न सड़कों के भूमिपूजन कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रत्येक समाज एवं परिवार के प्रत्येक व्यक्ति के कल्याण के लिए अनेको योजनाएं संचालित की है। इन योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मिल रहा है। उन्होंने इस मौके पर विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभांवित भी किया। आयोजित कार्यक्रमों में पोहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री प्रहलाद भारती सहित क्षेत्रीय पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण आदि उपस्थित थे। 

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए कहा कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना शुरू की है। इस योजना के तहत मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं का लाभ लेने हेतु पंजीयन कराए। उन्होंने मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिक के परिवार के सदस्य की मृत्यु होने पर अंत्येष्टि हेतु 5 हजार रूपए की तत्कालीक सहायता प्रदाय की जाती है। 

परिवार के मुखिया की मृत्यु होने पर अनुग्रह राशि के रूप में 2 लाख रूपए की राशि प्रदाय की जा रही है। उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के बच्चों की उच्च शिक्षा की फीस भरने की जवाबदारी भी राज्य सरकार ने ली है। परिवार के गर्भवती महिला को 16 हजार रूपए की सहायता राशि प्रदाय की जाती है। योजना के तहत पंजीकृत परिवारों को बकाया बिजली के बिल माफ किए गए है। 

मंत्री सिंधिया ने कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को सशक्त किए बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता है। इसलिए देश को विकसित करने हेतु परिवार के साथ-साथ महिलाओं के मजबूत करना होगा। यशोधरा राजे  ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना एवं उज्ज्वला योजना की जानकारी देते हुए कहा कि नगर की सड़कों के निर्माण हेतु उनके द्वारा शासन से पर्याप्त राशि उपलब्ध कराई गई है। 

नगर पालिका की जिम्मेदारी थी कि वे सड़कों का निर्माण शीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि बच्चों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने हेतु पुरानी शिवपुरी में स्टेडियम का निर्माण कराया गया है। यहां योगा के साथ-साथ बेटमिंटन, हॉकी, मलखम्ब आदि खेलों की सुविधा प्रदाय कर स्थानीय खेल प्रतिभाओं को उभारने का प्रयास किया जा रहा है।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं से आग्रह किया कि वे अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। अगर स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, तो वह अपने परिवार की देखरेख एवं परिवार का संचालन भी बेहतर कर सकेंगी। इसके लिए महिलाएं सुबह उठकर सहर करने की आदत डालें। 

यशोधरा राजे ने इस दौरान मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना में मृतकों के तीन परिजनों को प्रत्येक को 5-5 हजार रूपए की अंतेष्टि सहायता की राशि प्रदाय की। जिसमें स्वर्गीय रम्बो बेगम के पति  रफीक खान, स्व.जगदीश प्रसाद जैन की पत्नि श्रीमती प्रभा जैन और स्व.राजकुमार की पत्नि श्रीमती रानी माहोरे शामिल है। 

राजे ने  सड़कों के भूमिपूजन कार्यक्रम के पूर्व नवग्रह मंदिर एवं सत्यनारायण मंदिर के चल रहे जीर्णोद्वार कार्य का अवलोकन कर निर्माण एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!