शिवपुरी। वैसे तो भाजपा के पदाधिकारियों आए दिन कोई न कोई संगीन आरोप लगते रहे है। परंतु आज जो आरोप भाजपा नेता के सुपुत्र पर लगा है वह गंभीर है। ग्वालियर में एक युवती ने करैरा से भाजपा के पूर्व विधायक रहे रमेश खटीक के सुपुत्र पर नौकरी के नाम पर रेप का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि विधायक ने उसे नौकरी का झांसा दिया और उसके साथ लगातार रेप की वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार ग्वालियर जिले के सिरोल थाना क्षेत्र में एक युवती द्वारा शिकायती आवेदन देकर पूर्व विधायक रमेश खटीक के पुत्र चेतन खटीक पर नौकरी दिलाने के बहाने पर बलात्कार किया है। युवती ने आवेदन में उल्लेख किया है कि चेतन खटीक से 21 अगस्त को मेरी फोन पर बात हुई जब उसने मुझे नौकरी के लिए 21 अगस्त को ग्वालियर बुलाया और विंडसर हिल्स के पास से मुझे गाड़ी में बैठाकर सुनसान जगह ले गया और मेरे साथ जबरन रेप की बारदार को अंजाम दिया।
दुष्कर्म कर दिया और उसने कहा कि मैंने तुम्हारे रुकने की व्यवस्था फ्लेट में कर दी है जब मैने फ्लेट पर पहुंचकर चेतन को फोन लगाया तो मेरा फोन रिसीब नहीं किया फिर अगले दिन किसी अन्य नंबर से चेतन का फोन आया और मुझे फ्लेट के बाहर बुलाया और मुझे धमकाने लगा कि कही इस बात पर मुंह खोला तो अच्छा नहीं होगा। युवती ने कहा कि मैं कुछ दिन तो शांत रही, लेकिन लोगों के समझाने पर मैंने शिकायती आवेदन देकर मामला दर्ज करने की मांग की।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।