शिवपुरी। शिवपुरी की प्रतिभाओं ने दुनिया भर में अपना लोहा मनवा लिया है। गांधी कालोनी में रहने वाले उपदेश अवस्थी को पिछले दिनों इंटरनेट पर हिंदी भाषा के लिए दिए गए योगदान के लिए गूगल द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान जापान से आए गूगल के प्रोडक्ट हेड कैन के हाथों दिया गया। श्री कैन गूगल में दुनिया भर की सभी क्षेत्रीय भाषाओं के लिए काम करते हैं। गूगल इंडिया की तरफ से कार्यक्रम का संचालन कैलाश विश्वनाथन ने किया। कार्यक्रम दिल्ली एनसीआर के ग्रुरूग्राम में आयोजित किया गया।
बता दें कि गूगल अब हिंदी पर तेजी से काम कर रहा है। हिंदी में पूछे गए हर सवाल का जवाब देने की कोशिश की जा रही है। एक अभियान चलाया गया है ताकि लोगों को हर वो जानकारी हिंदी में मिल जाए जिसकी उन्हे तलाश है। विशेषज्ञों का एक दल इसके लिए काम कर रहा है। इसी में से 18 लोगों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। शिवपुरी के उपदेश अवस्थी इनमें से एक थे। श्री अवस्थी शिवपुरी के विन्नी मेमोरियल हाईस्कूल के छात्र रहे हैं। शासकीय माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय से इन्होंने ग्रेजुएशन किया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।