खबर का असर: 3 माह से फरार चल रहा रेप का आरोपी कोचिंग संचालक धरा | kolaras

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां आज कोलारस पुलिस ने रेप के मामले में फरार चल रहे कोचिंग संचालक को तीन माह के बाद पुलिस ने दबौच लिया है। उक्त आरोपी पर पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर ने 5 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। आरोप है कि उक्त कोचिंग संचालक को चौकी प्रभारी ने खुली छूट दे रखी थी। जिसके चलते आरोपी अग्रिम जमानत की गुहार लगा रहे थे। परंतु हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत न मिलने पर पुलिस ने आज आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इस मामले को लेकर शिवपुरी समाचार डॉट कॉम लगातार उक्त मामले की खबरें प्रकाशित करता रहा। इसके दबाव में आकर पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार बीते 12 जून को ग्राम लुकवासा में एक नाबालिग किशोरी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी गिर्राज पुत्र काशीराम रघुवंशी और कोचिंग संचालक मुकेश पुत्र सुरेश शर्मा ने किशोरी के साथ रेप की बारदात को अंजाम दिया था। इस मामले की शिकायत पीडि़ता ने महिला हेल्पलाईन पर की थी। जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया था। 

इस मामले के बाद पुलिस ने इन आरोपी को खुली छूट दे रखी थी। इस मामले में पुलिस पर लगातार आरोपीयों को सरंक्षण देने का आरोप लगता रहा। बताया गया है बीते 2 दिन पहले अग्रिम जमानत न मिलने पर आरोपी थाने पहुंचा और सरेंडर किया। फिर भी इस मामले में आरोपी कोचिंग संचालक फरार चल रहा था। आरोप यह भी लगाया गया था कि आरोपी आए दिन किशोरी के परिजनों पर दबाब बनाकर मीडिया को भी लगातार मेंनेज करने का प्रयास करते रहे। परंतु वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए। 

इस आरोपी की पर मामला दर्ज होने के बाद कस्बे में चर्चा का दौर तेजी पकडऩे लगा कि उक्त आरोपी लगातार अपनी स्टूडेंटों के साथ उक्त बारदातों को अंजाम देता रहता था। परंतु अपनी बदनामी के चलते उक्त बातों को परिजन लगातार नजरअंदाज करते रहे। अब जब मामला दर्ज हो गया तो दबी जुबान उक्त आरोपी कोचिंग संचालक की करतूते समाने आने लगी। पुलिस ने उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!