शिवपुरी। एससीएसटी एक्ट में हुए बदलाव को लेकर आज सवर्ण समाज के आव्हान पर भारत बंद किया गया। यह बंद आज इतना प्रभावी रहा कि पूरे जिले में इस बंद के चलते हर छोटे-बड़े व्यवसाईयों ने अपने अपने प्रतिष्ठिान स्वेच्छा से बंद रखे। पोहरी कस्बे में भारत बंद का अच्छा असर देखने को मिला। यहां धारा 144 के बावजूद बंद समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने जोरशोर से नारे लगाए कि काला कानून वापिस लो वहीं भाजपा मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। पोहरी विधानसभा क्षेत्र में पिछले दो विधानसभा चुनावों से भाजपा जीत रही है, लेकिन बंद को जिस तरह से पोहरी में समर्थन मिला उससे भाजपा में घबराहट बढ़ गई है। वहीं बदरवास में भी बंद समर्थकों ने बाइक रैली निकालकर बाजार बंद कराने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने बाइक रैली को रोककर समझाइश दी कि धारा 144 लागू होने के कारण बाइक रैली नहीं निकाली जा सकती।
इससे साथ ही बैराड़ में पूरा बाजार बंद रहा। इस बंद के दौरान बैराड़ में सवर्ण समाज के लोगों ने रैली निकाली। रैली के साथ ही लोगों ने जमकर नारेबाजी की। इस नारेबाजी के बाद लोगों ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही करैरा-पिछोर, खनियांधाना, नरवर सहित पूरे जिले में अभूतपूर्व बंद रहा। विदित हो कि आज जिस स्तर से बंद हुआ ऐसा बंद आज तक जिले में नही देखा गया।
पुलिस व्यवस्था रही मुस्तैद
किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद रही। बाजारों और चौराहों पर पुलिस के जवान गश्त करते हुए देखे गए। इसके साथ ही पूरे जिले में यह बंद पूरी तरह से शांति प्रिय रहा। जिले में कही भी कोई घटना नहीं हुई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।