हाईवोल्टेज ड्रामा: आरोपी मासूम के RAPE का MMS बनाकर ब्लेकमेल कर रोज करता था RAPE, मामला दर्ज

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। बीते रोज कोतवाली में हुए हाईवोल्टेज ड्रामें के बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ रेप सहित पोस्को एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की शिकायत में नाबालिग पीडि़ता ने आरोपी पर रेप के बाद एमएमएस बनाकर ब्लेकमेल करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार ग्राम पाटौदा निवासी एक 15 वर्षीय किशोरी को लेकर बीते रोज से कोतवाली में हाईप्रोफाईल ड्रामा चल रहा था। इस मामले में किशोरी बार-बार अपने बयान पलट रही थी। इस मामले में आज पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 

शिकायत में पीडि़ता ने बताया है कि आरोपी राकेश सिंह चीव का उसके ही गांव की एक युवती से परिचय था। इस युवती के पास मोबाईल नहीं होने पर आरोपी पीडि़ता की मां के मोबाईल पर फोन कर बात करता था। इस बातचीत के बीच आरोपी पीडि़ता से बातचीत करने लगा। इस दौरान आरोपी ने पीडि़ता की मां से कहा कि वह उसे और उसके परिवार को इस गरीबी की जिंदगी से दूर करना चाहता है। 

आरोपी महिला को बहला फुसलाकर अपने साथ शिवपुरी ले आया और आरोपी ने लालमाटी पर शिवहरे के मकान में किराए से कमरा लेकर पूरे परिवार के साथ रहने लगा। इसी दौरान आरोपी की नियत महिला की 15 वर्षीय बेटी पर विगड गई। आरोपी पीडि़ता को लेकर छत पर गया और वहां ले जाकर आरोपी ने किशोरी के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। 

इस दौरान आरोपी ने किशोरी का नग्र वीडिय़ो भी बना लिया। किशोरी का आरोप है कि उसके बाद आरोपी किशोरी को कमरे में बंद कर उसके साथ लगातार रेप करता रहा। जब इस मामले की भनक किशोरी की मां को लगी तो उसने पीडि़ता की मां को वह वीडियो दिखाकर धमकाया कि अगर किसी को भी कुछ बताया तो वह इस वीडियों को वायरल कर देगा। 

इस मामले की शिकायत पीडि़ता ने कांग्रेसी नेता अजय प्रताप रूहानी से की। जहां रूहानी पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचा और आरोपी को लेकर कोतवाली आ गया। इस मामले में कल से हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इस ड्रामें के बाद आज कोतवाली पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 376, 342, 506, आईपीसी 3/4 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!