शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम भानगढ़ में आज एक युवक की लाश पेड़ से लटकती मिली है। इस मामले की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को नीचे उतारकर मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार बंटी धाकड़ निवासी भानगढ़ कल से अपने घर से गायब था। आज सुबह जब ग्रामीणों ने देखा कि बंटी की लाश बस स्टेण्ड के पास पेड़ से लटकी हुई है।
जिस पर परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और इस मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। अब युवक ने आत्महत्या किन कारणों से की है यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।