क्वालिटी होटल के संचालक का मुम्बई में निधन, शोक संवेदना

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। महाराज के नाम से प्रसिद्ध क्वालिटी होटल के संचालक अनिल दुबे पंडित जी का कल शाम मुम्बई में दुखद निधन हो गया। वह लीवर सिरोसिस (कैंसर) रोग से पीडि़त थे और टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में अपना इलाज करा रहे थे। 60 वर्षीय अनिल दुबे बहुत व्यवहार कुशल और मिलनसार व्यक्तित्व के थे। उनके निधन से शहर में शोक की लहर फैल गई है। अनेक लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त कर दिवंगत आत्मा की शांति की ईश्वर से कामना की है। श्री दुबे का अंतिम संस्कार कल शिवपुरी में किया जाएगा। उनकी शव यात्रा 20 सितम्बर को सुबह 9 बजे निजनिवास स्थान सोनचिरैया होटल के पास से निकाली जाएगी। जानकारी के अनुसार दिवंगत अनिल दुबे के कैंसर रोग से पीडि़त होने का पता एक डेढ़ माह पहले चला। उनके पेट में दर्द रहता था तथा दवाईयों से भी आराम नहीं मिल रहा था जब जांच कराई तो विदित हुआ कि वह लीवर कैंसर से ग्रसित हैं। इस पर पिछले एक माह से वह मुम्बई में टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में इलाज के लिए गए थे। 

पीताम्बरा माँ के अनन्य भक्त अनिल दुबे ने कल शाम मुम्बई में अंतिम सांस ली। उनके शव को मुम्बई से इंदौर प्लेन द्वारा लाया गया और इंदौर से एम्बुलेंस द्वारा शिवपुरी लाया गया। 

श्री दुबे के निधन पर डॉ. रामकुमार शिवहरे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव, पूर्व विधायक गणेश गौतम, हरिबल्लभ शुक्ला, जगदीश शुक्ला, महेन्द्र गोयल, ललित मोहन गोयल, राजेन्द्र शिवहरे, शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राकेश गुप्ता, अशोक अग्रवाल एडवोकेट, प्रमोद भार्गव, अशोक कोचेटा, विपिन शुक्ला, रोहित मिश्रा, विजय शर्मा बिंदास, वीरेन्द्र चौधरी, केबी शर्मा लालू, राजकुमार शर्मा, इस्लाम शाह, केदार सिंह, नेपाल बघेल, रिन्कू सैन, धर्मेन्द्र बाथम, धनीराम रावत सहित अनेक लोगों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की ईश्वर से कामना की है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!