शिवपुरी। पूरे जिले में इन दिनों भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं हरगली मौहल्ले में स्थापित की गई है। गणेश चतुर्थी से लगातार चल रही झाकियों ने शिवपुरी बासियों का मन मोह लिया है। इसी के चलते भैरोबाबा उत्सब समिति लगातार झांकियां लगा करा है। इसके साथ ही हाथीखाना मित्र मण्डल ने स्थानीय ठाकुर बाबा के मंदिर पर गणेशजी की प्रतिमा स्थापित की है। इसके साथ ही प्रति दिन मित्र मण्डल द्वारा झांकियां निकाली जा रही है।हाथीखाना मित्र मण्डल के सदस्यों ने बताया कि यह झांकियों का लगातार गणेश चतुर्थी से लगाई जा रही है। जिसमे नरसिंह और हिरणाकश्यप की झांकी लगाई है। उसके बाद हनुमान ने भीम का घमंड तोड़ा है। सहित प्रतिदिन नई नई झांकियों लगाई जा रही है। यह झांकियां लोगों के मन को मोह रही है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।