शिवपुरी। सीहोर थानान्तर्गत बहगवां निवासी हक्की बाई पत्नी बाबूलाल प्रजापति उम्र 50 वर्ष की मोटरसाइकिल की टक्कर से मौत हो गई। उक्त महिला कल अपने घर से खेत जा रही थी उसी दौरान सड़क पार करते समय सामने से तेजगति से आ रही मोटरसाइकिल में उसमें जोरदार टक्कर मार दी जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवारजन महिला को इलाज के लिए पहले करैरा अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे ग्वालियर रैफर कर दिया गया, परंतु रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।