शिवपुरी। जिले में रक्षाबंधन की धूम मची हुई है। हर बहिन अपने भाईयों को रक्षा सूत्र बांधने में जुटी हुई है। आज इसी के चलते एक बहिन अपने भाई के पास राखी बांधने जा रही थी। तभी रास्ते में बहिन की बाईक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बाईक सबार महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नर्मदीबाई पत्नि मोहन आदिवासी उम्र 30 साल निवासी सुनाज अपने ससुराल से रक्षाबंधन पर अपने मायके राजगढ़ जा रही थी। तभी मड़ीखेड़ा गांव के पास नर्मदीबाई बाईक से गिर गई। इस हादसे में महिला के सिर में चोट आई और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले की सूचना महिला के नंदेऊ कमल आदिवासी ने पुलिस को दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
इस घटना के बाद महिला के इस एक्सीडेंट की सूचना परिजनों को दी। लेकिन गोरा-टीला के रपटे पर सिंध नदी उफान पर होने से परिजन नहीं पहुंच सके है। परिजन नदी का उफान कम होने का इंतजार कर रहे है। इसके चलते अभी तक महिला का पीएम नहीं हो सका है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।