शीतला बस के ड्रायवर को रंगदारी दिखाकर मांगें शराब के लिए रूपए मामला दर्ज | Pohri

Updesh Awasthee
0
पोहरी। खबर जिले के पोहरी थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां तीन आरोपीयों  ने एक राय होकर रंगदारी दिखाते हुए शराब के लिए रूपए नहीं देने पर ड्रायवर के साथ जमकर मारपीट कर दी। इस मामलेे की शिकायत ड्रायवर ने पोहरी थाने में की। जहां पुलिस ने मामले में आरोपीयों के खिलाफ धारा 323, 294, 506, 327, 34 ताहि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। जानकारी के अनुसार शीतला बस शिवपुरी से श्योपुर चलती है। बीते रोज बस शिवपुरी से श्योपुर जा रही थी। तभी बंजारा कॉलोनी के पास जैसे ही बस पहुंची तभी महेश आदिवासी ने बस को रोक लिया। बस को रोकर आरोपी अपने साथी धारा आदिवासी एवं इन्द्रो आदिवासी निवासी बंजारा कालौनी के साथ मिलकर बस चालक रामलखन पुत्र रामसेबक सैन निवासी मनियर से शराब के लिए 1 हजार रूपए की मांग करने लगे। 

जब रामलखन ने रूपए देने से इंकार किया तो आरोपीयों ने एक राय होकर रामलखन पर लाठीयों से हमला बोल दिया। इस हमले में रामलखन के सिर में चोट आई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!