हम जीतेंगें शिवपुरी जिले की पांचों विधानसभा: कांग्रेस | Shivpuri

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। मध्यप्रदेश कांग्रेस एवं स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देश पर नवम्बर 2018 में होने वाले चुनावों की तैयारी को लेकर शिवपुरी जिले की चुनाव अभियान समिति की बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव की अध्यक्षता एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी श्याम सुन्दर सिंह यादव रामू भैया के मुख्यातिथ्य में विधानसभा प्रभारी अमिताभ सिंह हरसी एवं अशोक चौधरी, प्रदेश महासचिव हरवीर सिंह रघुवंशी, विधायक कोलारस महेन्द्र सिंह यादव की उपस्थिति में संपन्न हुई

जिसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव ने उपस्थित समस्त कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों से अपने-अपने ब्लॉकों में कांग्रेस के प्रत्येक पोलिंग बूथ पर कम से कम 10 सदस्यीय कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम बना करके प्रभारी स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता के साथ उठाने का आह्वान किया। 

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी श्याम सुन्दर सिंह यादव ने उपस्थित ब्लॉक अध्यक्षों, मण्डलम अध्यक्षों, सेक्टर प्रभारियों, मोर्चा संगठनों के समस्त जिला अध्यक्षों एवं जिले के समस्त वरिष्ठ कांग्रेसजनों से कहा कि भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश में पिछले 15 वर्षों से झूठी घोषणाओं की झड़ी लगा दी है मध्यप्रदेश के किसानों के द्वारा लगातार की जा रही आत्महत्यायें यह बताने के लिए काफी है कि प्रदेश की सरकार से अकेला किसान ही नहीं शिक्षित बेरोजगार एवं व्यापारी वर्ग भी बुरी तरह से परेशान है और अब मध्यप्रदेश की जनता सत्ता परिवर्तन के लिए बेचैन है। 

विधानसभा प्रभारी अशोक चौधरी एवं अमिताभ सिंह हरसी ने कहा कि भाजपा के द्वारा झूठी बात को भी लगातार बार-बार बोलकर के सत्य साबित करने की कोशिश की जाती है और भाजपा अपने इस प्रकार के दुष्प्रचार करने में सफल भी हो जाती है, हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अब भाजपा के द्वारा इस झूठे प्रचार का जबाब कांग्रेस की रीतियों और नीतियों को प्रचारित कर देना होगा। 

विधायक महेन्द्र सिंह यादव, हरवीर सिंह रघुवंशी, राजेन्द्र शर्मा, पूर्व विधायक हरिबल्लभ शुक्ला द्वारा भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर कांग्रेस के पक्ष में हम किस प्रकार से माहौल बनाये, इसे लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। 

इस बैठक की कार्यवाही का संचालन जिला कांग्रेस के प्रवक्ता राकेश जैन आमोल द्वारा किया गया। मीटिंग में उपस्थितत कांग्रेसजनों में नपाध्यक्ष मुन्ना लाल कुशवाह, उपाध्यक्ष अनिल शर्मा अन्नी, कोलारस नपं अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, जनपद अध्यक्ष पारम सिंह रावत, आकाश शर्मा, अमित शिवहरे, कपिल भार्गव, सुरेश धाकड़ ने भी कांग्रेस की नीतियों पर विस्तृत प्रकाश डाला। उपस्थित ब्लॉक अध्यक्षों में बृजकिशोर त्रिवेदी, विजय यादव, अवतार सिंह गुर्जर, रामपाल सिंह रावत, शंकर कुशवाह भौंती, वीनस गोयल करैरा, योगेन्द्र सिंह यादव बदरवास, भरत सिंह चौहान कोलारस, सिद्धार्थ लढ़ा, शैलेन्द्र टेडिय़ा शहर शिवपुरी, प्रधुम्न वर्मा, वीर सिंह लोधी, शिवनंदन सिंह, कैलाश कुशवाह, जवाहर सिंह रावत, शिवदयाल यादव एवं मण्डलम अध्यक्षों ने अपना-अपना परिचय देते हुए एक स्वर में जिले की पांचों विधानसभा जीतने का संकल्प लिया। बैठक में राकेश गुप्ता, पवन जैन, मुकेश जैन, अनिल प्रताप सिंह, आनन्द धाकड़, विनोद धाकड़, मुलायम कुशवाह, सगीर खान, कालीचरण शर्मा, संजय सांखला, प्रशांत गुर्जर, सत्यम नायक, योगेश करारे, देवेन्द्र प्रताप िसिंह, सुधीर आर्य, अरविन्द भार्गव, दिनेश परिहार आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!